फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में बोले गडकरी- कांग्रेस ने जो 55 साल में नहीं किया, हमने 5 साल में कर दिखाया

Fri, 10 May 2019 08:41 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। मोदी को मजबूत पीएम बताते हुए जनता से पूछा कि दुश्मनों के सामने घुटने टेकने वाला मजबूर प्रधानमंत्री चाहिए या उखाड़ फेंकने वाला मजबूत प्रधानमंत्री। न्यू इंडिया का सपना दिखाते हुए गडकरी ने भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। 

विज्ञापन


पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के परिसर में देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी के समर्थन में चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री ने सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधा। किसानों की आय दोगुनी करने वाली योजनाओं पर चर्चा की। करीब 26 मिनट के संबोधन में किसान, नौजवान ही उनके केंद्र में रहे। 

उन्होंने कहा कि जो कभी एक-दूसरे को नमस्कार नहीं करते, हाथ नहीं मिलाते थे, आज वो दोस्त बनकर गले में गले डाल घूम रहे हैं। यह अवसरवादी गठबंधन है, जिनका एकमात्र मकसद मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास को रोकना है। पांच साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जो काम कांग्रेस 55 वर्षों में नहीं कर पाई, वह हमने पांच साल में कर दिखाया है। 
विज्ञापन


देश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। कमी है तो सिर्फ सही नेतृत्व और सही क्रियान्वयन की। मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। सरकार देश के गांव, गरीब, किसान के कल्याण, युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर काम कर रही है।

भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि देवरिया से भाजपा जीती तो विकास के बुलेट ट्रेन में मोदी का इंजन और अपना करंट लगाकर पूरी रफ्तार से दौड़ाएंगे। आप जो कहेंगे, उसे मैं पूरा करुंगा। सभा में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, जिलाध्यक्ष डॉ.अंतर्यामी सिंह, विधायक जन्मेजय सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी हरेंद्र सिंह, संयोजक रवींद्र प्रताप मल्ल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें