फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में किसान और नौजवान भाजपा से नाराज, विकास का गुजरात मॉडल खोखलाः हार्दिक पटेल

Fri, 26 Apr 2019 05:04 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
विज्ञापन

देश भर में किसान और नौजवान भाजपा से नाराज हैं, किसानों को न तो उनके उपज का सही दाम मिला और न ही युवाओं को रोजगार, अकेले गुजरात में पांच हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली, 55 लाख युवा बेरोजगार बैठे हैं और प्रधानमंत्री उसी गुजरात मॉडल के नाम पर वोट मांग रहे हैं। 

विज्ञापन


महराजगंज में गन्ने की फसल खेतों में सूख रही है और यहां के पांच बार के भाजपा सांसद अपने ही सरकार में कुछ नहीं कर पा रहे हैं। इनकी चुप्पी का हिसाब किसानों को करना पड़ेगा। कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों के लिए अलग से बजट होगा। नौजवानों को रोजगार मिलेगा, खाली सरकारी पद भरे जाएंगे। सबके साथ न्याय होगा।

यें बाते गुजरात के युवा कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को नगर के एक मैरिज हाल में कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के नामांकन के उपरान्त आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन


उन्होनें अपने खास अंदाज में पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास का गुजरात मॉडल खोखला है। उन्होनें लोगों से कांग्रेस के हाथ को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि भगवा वस्त्र पहनने के बाद लोग भगवान की साधना करते हैं लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री राजनीति में लीन है। 

उनका जनहित से कोई वास्ता नहीं है, उनके घर के बगल में गन्ना किसान परेशान हैं और वे चुनाव प्रचार में मस्त है। उन्होने एक-एक कर भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र कर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो गांव के गरीब किसान और नौजवान के साथ न्याय होगा। दो लाख तक फसल ऋण माफ होगा, इंटर तक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें