फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगरः योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस, सपा-बसपा ने देश को लूटा

Wed, 01 May 2019 05:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैंसर बाजार की जनसभा में विपक्षी दलों पर करारा प्रहार किया। कांग्रेस, सपा और बसपा पर देश लूटने वाला बताया तो वहीं इस चुनाव में भाजपा के 400 से अधिक सीटों पर जीत का दावा किया। स्थानीय देवस्थलों का जिक्र करते हुए सपा-बसपा पर विकास में भेदभाव करने वाला बताया। लगे हाथ मोदी सरकार और अपने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

विज्ञापन


हैंसर बाजार के मानसिंह बाग में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि दो महीने में उन्होंने देश के अधिकांश हिस्सों तथा यूपी के 39 सीटों पर प्रचार किया है। हर जगह केवल मोदी सरकार का नारा गूंज रहा है। यह पांच वर्ष की मेहनत का परिणाम है। मोदी सरकार ने डेढ़ करोड़ गरीबों को मकान दिया, सात करोड़ लोगों को रसोई गैस का कनेक्शन दिया, साढ़े नौ करोड़ घरों में शौचालय बनवाया और 12.50 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया। बसपा और सपा पर प्रदेश में विभाजनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अगर दीपावली में बिजली दी तो ईद में भी दी। हमारा नारा है विकास सबका, तुष्टिकरण किसी का नहीं।

सपा को बताया गुंडों की पार्टी
अपने 30 मिनट के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक सपा नेता का नाम लिए बिना कहा कि उनसे मिलने पहुंचे सपा नेता देश की सेवा के लिए भाजपा में आना चाहते थे। उनके साथ आए बेटे ने कहा कि जब घर में सपा का झंडा लगी गाड़ी पहुंचती है तो उनके घर की महिलाएं कटाक्ष करती हैं कि क्यों गुंडों की पार्टी का झंडा लगाए घूम रहे हो।
विज्ञापन


हेलीपैड तक जाने को उलझे हियुवा नेता
मुख्यमंत्री के आगमन के वक्त हेलीपैड पर जाकर स्वागत को लेकर हियुवा के एक नेता धनघटा एसओ से उलझ गए। एसओ सुरक्षा कारणों का हवाला देकर बैरिकेडिंग के अंदर जाने से रोक रहे थे जबकि नेताजी व उनके समर्थक मुख्यमंत्री से मिलने जाने देने की जिद पर अड़े थे। बाद में उन लोगों ने एसओ के खिलाफ नारेबाजी भी की। सभा खत्म होने के बाद भी यह मामला गरमाया और विरोध जता रहे नेता व कार्यकर्ता ने कई वरिष्ठ नेताओं से इनकी शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें