फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने सपा पर कसा तंज-'यहां के कुछ लोग टोटी तक नहीं छोड़ते'

Sun, 12 May 2019 03:40 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री ने बांसगांव और देवरिया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मायावती और अखिलेश पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन


यहां जनसभा को संबोधन की शुरूआत भोजपुरी में करते हुए मोदी ने कहा, पूर्वांचल ने महामिलावट को नकारने की इसलिए भी ठान ली है क्योंकि केंद्र में कड़े और बड़े फैसले लेने वाली मजबूत सरकार उसने देखी है।

सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी टोंटी तक नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि आतंक से निपटना बुआ-बबुआ के वश की बात नहीं है। यह लोग गली के गुंडों पर लगाम नहीं लगा सकते। कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि जिन्होंने हमारे सैनिकों के सिर कटवाए, अब वो वोट काटने निकले हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस चाहती है कि सैनिकों के लिए विशेष कानून खत्म हो, देशद्रोह का कानून खत्म हो, जवानों को पत्थर मारने वाले मौज करें। देश की सुरक्षा के लिए जान हथेली पर रखने वाले जवान कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाएं। क्या देवरिया देश लूटने वालों को खुली छूट दे सकता है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने जनता से पूछा कि ऐसे लोगों को आप सजा देंगे क्या, कैसी सजा देंगे, ढीला-ढाला या कठोर। कहा कि जाति की राजनीति करने वाले 3-4 दिनों से अब मुझसे जाति का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं। 

मैं अति पिछड़ी जाति में पैदा हुआ, लेकिन देश को दुनिया में सबसे आगे ले जाने के लिए सबसे आगे जुटा हूं। जो जाति जानना चाहते हैं वो कान खोलकर सुन लें, मैं गरीब जाति का हूं।

बुआ-बबुआ के दोनों कार्यकाल को मिला दें तो उससे भी ज्यादा समय तक समृद्ध राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूं। पांच साल तक प्रधानमंत्री रहा, लेकिन सत्ता के इन वर्षों को मैंने खुद की या परिवार की गरीबी दूर करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया। 

देश के खजाने पर, एक-एक पैसे पर न कभी हाथ लगाया और न लगाने दिया। कभी जोड़-तोड़ कर अमीर बनने का सपना नहीं देखा और न ही परिवार वालों को दिखाया। विपक्ष पर कहा कि ये लोग इतने निर्दयी और अहंकार से ऊपर चले गए हैं कि देश के गरीबों से उनकी गरीबी का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें