सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को संतकबीरनगर के हैंसर के बकौलीबाग की जनसभा में कहा कि यह गठबंधन राजनीति में बदलाव लाएगा। भाजपा नफरत की नींव पर खड़ी है। यही गठबंधन उसकी नींव को हिलाएगा।
पांच चरणों के चुनाव में परिवर्तन दिख रहा है । आगे भी यह परिवर्तन दिखना चाहिए। चाय वाला चौकीदार बना है और गांव के चौकीदारों को बदनाम कर रहे है। बीजेपी कि सरकार ने देश को पीछे धकेल दिया है।
यह चुनाव देश का चुनाव है। इससे देश का भविष्य जुड़ा है। सम्प्रदायक ताकतों को इस चुनाव में जवाब देना होगा। वे मंगलवार को घनघटा के बकौली बाग में प्रत्यासी कुशल तिवारी के पछ में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।