फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर उमंग, जमकर हुआ भांगड़ा-गिद्दा

Sat, 14 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर गुरुद्वारा पर लोहड़ी पर्व मनाया गया। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
सिख समाज के लिए शुक्रवार का दिन लोहड़ी की वजह से खास था। उमंग व उल्लास के इस त्योहार को सभी ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। शाम होते ही अग्नि को लोहड़ी समर्पित कर ‘भांगड़ा दे बारी, दूल्हा भट्टी वाला, दूल्हे की ती ब्याही’ जैसे गीतों से भांगड़ा व गिद्दा का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


शहर के सिख बाहुल्य मोहल्लों में शुक्रवार को त्योहार का उत्साह सुबह से ही सिख व पंजाबी घरों में दिखने लगा। तरह-तरह के व्यंजनों के साथ लोहड़ी की तैयारी का क्रम दिन भर चला। शाम होते ही पहले तो लोगों ने अपने-अपने घरों में लोहड़ी जलाई, फिर पहले से नियत सामूहिक स्थान पर पहुंचकर अरदास के साथ लोहड़ी का आनंद लिया। मोहद्दीपुर व पैडलेगंज गुरुद्वारे के समीप अरदास के बाद सामूहिक लोहड़ी जलाई गई। इस दौरान मूंगफली, रेवड़ी, गुड़, छुहारा, मक्का से तैयार लोहड़ी अग्नि को समर्पित किया गया।

महानगर के बैंक रोड, राप्तीनगर, सूरजकुंड, रेलवे कॉलोनी, शाहपुर स्थित पंजाबी कॉलोनियों में भी इसे लेकर पूरा उत्साह व उमंग रहा। वहां भी लोहड़ी जलाई गई और समुदाय की महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने मस्ती की और जमकर गिद्दा और भांगड़ा किया। इस दौरान मनमोहन सिंह लाडे, जगनैन सिंह नीटू, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें