फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार मौसम का सबसे सर्द दिन

Sat, 14 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों को कंपा दिया है। गोरखपुर में शुक्रवार को सीजन के सबसे सर्द दिन के रूप में दर्ज किया गया। पारा लुढ़ककर 2.4 डिग्री तक पहुंच गया था। इस कारण सुबह से लेकर रात तक लोगों की कंपकंपी छूटती रही। पिछले 10 सालों में तीसरी बार पारा तीन डिग्री से कम हुआ है। शहर के आसपास के कुछ इलाकों में पाला पड़ने की वजह से तो जमीन पर बर्फ की परत सी जम गई। मौसम विशेषज्ञ आने वाले दो दिनों में तापमान में अभी और गिरावट का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी के अलावा पूरे दिन चली रही तेज पछुआ हवाएं भी लोगों के हांड़ कंपा रही हैं। धूप निकलने के बावजूद वह बेअसर साबित हो रही है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार दरअसल शुक्रवार को करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। इस वजह से अधिकतम तापमान 18 डिग्री होने के बावजूद कंपकंपी छूटती रही। अभी आने वाले दो-तीन दिनों ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 0 से 3 डिग्री के बीच तापमान रहने पर चुभन वाली ठंड होती है। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। अधिकतम तापमान भी 17-18 डिग्री बना रहेगा। 15 जनवरी को एक बार फिर उत्तर-पश्चिम भारत पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, इस कारण मौसम ठंडा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें