फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के घर महिला ने डाला डेरा, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लिव इन रिश्ते में बेवफाई महंगी पड़ी
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। तीन बच्चों की मां के साथ लिव इन रिश्ते में रहना युवक को भारी पड़ गया। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक फरार हो गया। अब एक ओर महिला ने युवक के घर पर पिछले तीन दिनों से डेरा डाल रखा है।
वहीं, युवक के पिता ने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया है। मामले में एक ओर महिला ने दुष्कर्म की तहरीर दी है तो युवक के घरवालों ने भी महिला के खिलाफ तहरीर दी है। जंगल सिकरी निवासी एक युवक ऑटो चलाता था। इस दौरान उसका संपर्क साथ में ऑटो चलाने वाले की पत्नी से हो गया। इसके बाद युवक साथी चालक की पत्नी और उसके तीनों बच्चों के साथ किराए का कमरा लेकर शहर में रहने लगा। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि युवक उसके गहने भी लेकर भागा है। युवक के फरार होने के बाद महिला शुक्रवार को उसके घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद करने लगी। आजिज होकर पिता ने युवक को विधिक कार्रवाई द्वारा संपत्ति से बेदखल कर दिया और महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। महिला ने भी अधिकारियों को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें