फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ को दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ को दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गोरखपुर। बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए मनबढ़ ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एसडीओ ऐश्वर्य सिंह को मोबाइल फोन अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मनबढ़ ने खुद को पीडब्लूडी का ठेकेदार बताया। इसके बाद आरोपी के तीन और साथियों ने अलग-अलग नंबर से फोन कर एसडीओ को अपशब्द कहने के साथ धमकी दी। एसडीओ की तहरीर पर कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंट पुलिस को तहरीर देकर विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय गोलघर के एसडीओ ऐश्वर्य सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11:17 बजे उनके सीयूजी नंबर पर फोन आया। दूसरी तरफ से फोन करने वाले ने अपना परिचय पीडब्लूडी के ठेकेदार गुड्डू राय बताया। इसीके साथ उसने बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने का दबाव बनाया। एसडीओ ने बकाए धन को जमा करने के बाद लोड बढ़ाने की प्रक्रिया को पूरा करने को कहा। इसी पर भड़के ठेकेदार ने अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। इसके बाद तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उनके मोबाइल पर फ ोन आया। फ ोन करने वाले ने अपने का गुड्डू राय का साथी बताते हुए अपशब्द कहे। कैंट इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने बताया कि एसडीओ की तहरीर पर पीडब्लूडी के ठेकेदार गुड्डू राय समेत तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 504, 507 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें