बुधवार की रात साढ़े नौ बजे भटक कर कुशीनगर के जटहां बाजार के कोंनही उर्फ भगवतपुर गांव में पहुँचा तेंदुआ शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे लोगो की भीड़ मौके पर जुट गई। जैसे ही लोगो की आवाज तेंदुए ने सुना वैसे ही दहाड़ मारना शुरू कर दिया लेकिन गड्ढे में होने की वजह से लोगो की सुरक्षा को खतरा नही था।
विज्ञापन
लोगों ने डंडे के सहारे उसे मारपीट कर डराने के बाद गड्ढे के अंदर ही रस्सी से बांध दिया। बाद में इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दिया। एसओ जटहा बाजार शाह मोहम्मद ने बताया कि शौचालय के गड्ढे में तेंदुए के गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वन विभाग को सूचना देने के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची।