फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने तक लेखपालों की हड़ताल पर रोक

Fri, 02 Sep 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
डीएम दफ्तर पर धरना देते उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के लोग। - फोटो : rajesh
विज्ञापन
शासन ने लेखपालों की हड़ताल पर भले ही छह महीने तक रोक लगा दी हो, लेकिन लेखपालों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। विधानसभा के घेराव के बाद लौटे लेखपालों ने गुरुवार से फिर से डीएम दफ्तर के बाहर धरना शुरू कर दिया। छह सितंबर तक कामकाज ठप रख उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान पांच सितंबर की शाम छह बजे लेखपाल डीएम दफ्तर से कैंडल मार्च निकालेेंगे। छह को बुद्धि शुद्धि यज्ञ करेंगे। 
विज्ञापन


सीआरओ ने आयुक्त राजस्व परिषद के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि राज्यपाल ने इसे लेकर अधिसूचना के गजट में प्रकाशित होने की तिथि से छह माह की अवधि तक के लिए लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगा दी है। बता दें कि लेखपाल वेतन वृद्धि समेत छह सूत्री मांगों को लेकर 23 अगस्त से धरने पर बैठे हैं। 30 को लेखपालों ने विधानसभा का घेराव किया। वहां सख्ती और शासन से वार्ता विफल होने के बाद उन्होंने गुरुवार से फिर धरना शुरू कर दिया है। लेखपालों की हड़ताल को शासन ने पिछले सप्ताह ही अवैध करार देते हुए राजस्व परिषद ने सभी डीएम को निर्देश जारी किए थे कि इसके बाद भी अगर कहीं लेखपाल हड़ताल जारी रखते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें