गोरखपुर। डॉयल 100 सेवा में तैनात पुलिसकर्मियों को अच्छे व्यवहार का तरीका सिखाया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के साइंस म्यूजियम में सुबह नौ बजे से शाम छह तक लखनऊ से आए एक्सपर्ट क्लास चला रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को डॉयल 100 सेवा में संबद्ध किए गए 133 हेड कॉस्टेबिल, 133 कॉस्टेबिल की यूनिवर्सिटी के साइंस म्यूजियम परिसर में ट्रेनिंग कराई गई। लखनऊ से आए महिंद्रा डिफेंस सिस्टम के मेजर आलोक शर्मा और उनकी टीम ने पुलिसकर्मियों को चार वर्ग में बांटकर अलग - अलग ट्रेनिंग दी।
यूनिवर्सिटी परिसर में पुलिसकर्मियों की ट्रेेनिंग 13 अक्टूबर तक चलेगी। 14 और 15 अक्टूबर को सभी थाने पर तैनात एसओ, दरोगा, सिपाही ट्रेनिंग लेंगे। डॉयल 100 सेवा के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचने के बाद पब्लिक से अच्छा व्यवहार करने का सलीका बताया जा रहा है। इसके अलावा सूचना को रिसीव करने और अधिकारियों को मामले की जानकारी देने का तकनीकी तरीका भी सीखाया जाएगा। 13 अक्टूबर तक ट्रेनिंग सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चलेगी।