परीक्षाफल में हुई गड़बड़ी को ठीक कराने की मांग को लेकर सोमवार को विधि द्वितीय वर्ष के छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि परीक्षाफल में गड़बड़ी की गई है, जिसका हम सब विरोध करते हैं। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कापियों का पुनर्मूल्यांकन नहीं कराया तो अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा।
प्रदर्शन में राघवेंद्र प्रताप सिंह, भरत त्रिपाठी, रतन कुमार भारद्वाज, सुमित कुमार मिश्रा, अर्पित श्रीवास्तव, गौरव त्रिपाठी, शशि शेखर, आशीष निषाद, आशुतोष निषाद, नीतू गिरी, सुमित यादव आदि शामिल रहे।