फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कब्जा करने की कोशिश, हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े जमीन कब्जा करने की कोशिश, हवाई फायरिंग
विज्ञापन

जंगल कौड़िया/पीपीगंज। पीपीगंज इलाके के डाढ़ाडीह गांव के प्रधान जयगोविंद सिंह के भाई के घर पर धावा बोलकर मारपीट करने और उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री व ब्लॉक अध्यक्ष बृज नारायण सिंह, उनके भाई छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष केएन सिंह ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग भी की।
पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर छह नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, घर में बंधक बनाने, हवाई फायरिंग, नुकसान पहुंचाने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाने में दर्ज केस के मुताबिक, प्रधान जयगोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि जंगल कौड़िया के बृज नारायन सिंह, केएन सिंह, रणजीत सिंह, रामचंद्र सिंह व सुरेश सिंह ने अपने 50 समर्थकों के साथ उनके बड़े भाई के आवास पर धावा बोलकर भाई और भाभी के साथ मारपीट की। फिर पुश्तैनी जमीन पर बोए हुए सब्जी को जोतने लगे। किसी तरह पीछे के रास्ते बाहर आए तो हवाई फायरिंग कर दी। प्रधान का आरोप है कि भाई को पकड़कर कट्टे की बट से सिर पर कई वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। सूचना पर आई पीपीगंज पुलिस से भी नेता उलझ गए और धमकी देते रहे।
इस संबंध में पीपीगंज थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर बृज नारायण सिंह, कृष्ण नारायण सिंह (केएन), शत्रुघ्न सिंह, रणजीत सिंह, रामचंदर सिंह, सुरेश सिंह व 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, जिला मंत्री, हियुवा बृज नारायण सिंह का कहना है कि आरोप निराधार हैं। दो साल से प्रधान खुद जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। मैंने जमीन का एग्रीमेंट कराया है और उसी के आधार पर जमीन को घेरने गए थे। इस संबध में जिलाध्यक्ष हियुवा विजयशंकर यादव का कहना है कि जिला संयोजक ने बृज नारायण सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष व जिलामंत्री की जिम्मेदारी दी थी लेकिन इसका कतई ये मतलब नहीं है कि कोई मनमानी करेगा। सरकार सख्त है। कानून अपना काम करता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें