फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित कला महोत्सव : रंगोली में सत्येंद्र और यशस्वी अव्वल

विज्ञापन
गोरखपुर के एमजी इंटर कॉलेज में चल रहे ललित कला महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में रंगोली बनाती छ?
विज्ञापन
ललित कला महोत्सव : रंगोली में सत्येंद्र और यशस्वी अव्वल
विज्ञापन

गोरखपुर। नेशनल एजूकेशनल सोसाइटी की ओर से आयोजित ललित कला महोत्सव के दूसरे दिन चित्रकला, रंगोली, एकल गायन फाइनल, एकांकी और क्विज प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में दम दिखाया। प्रकाश नारायन श्रीवास्तव स्मृति रंगोली प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में सत्येंद्र कुमार एमजी इंटर कॉलेज, वरिष्ठ वर्ग स्नातक व स्नातकोत्तर वर्ग में यशस्वी मल्ल, एमजीपीजी कॉलेज अव्वल रहे।
एमजी इंटर कॉलेज में आयोजित चित्रकला में कक्षा शिशु से प्रथम वर्ग में ओम ओझा सेंट्रल एकेडमी, कक्षा दो से पांच वर्ग में हर्षित डिवाइन पब्लिक स्कूल, कक्षा छह से आठ वर्ग में अदिती कुमार केंद्रीय विद्यालय नंबर-एक, कक्षा नौ से दस वर्ग में कृष्ण चन्द्र एमजी इंटर कॉलेज, कक्षा 11 से 12 वर्ग में अमन सिंह, सेंट्रल एकेडमी एवं स्नातक व स्नातकोत्तर वर्ग में शिवम शर्मा गोरखपुर विश्वविद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रकाश नारायन श्रीवास्तव स्मृति निबंध में कनिष्ठ वर्ग में खुशी राय डिवाइन पब्लिक स्कूल, वरिष्ठ वर्ग में अभिषेक सिंह एमजी इंटर कॉलेज, विशिष्ट वर्ग में एमजीपीजी कॉलेज की प्रिया गौड़ पहले पायदान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल गायन में कनिष्ठ वर्ग में अंकित निषाद डिवाइन पब्लिक स्कूल, वरिष्ठ वर्ग में मंतशा बानो एडी कन्या इंटर कॉलेज एवं विशिष्ट वर्ग में वाणी मंदिर दुर्गावाणी की शशिप्रभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें