फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दूर होगी दवाओं की कमी

Sat, 30 Jan 2016 10:38 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दवाओं की कमी जल्द दूर होगी। वहीं किट और केमिकल न होने से बंद पड़ीं जांच जल्द शुरू कर दी जाएगी। लखनऊ में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चंद्र पांडेय के साथ प्राचार्य की हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है। इसके लिए 5.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 60 लाख रुपये की पहली किस्त दे दी गई है। इससे दवा और जांच में आ रही दिक्कतों को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. राजीव मिश्रा ने बताया कि कॉलेज में 25 चिकित्सा शिक्षकों की तैनाती भी की जाएगी। अक्टूबर 2015 में मेडिकल कॉलेज की जांच करने आई एमसीआई की टीम ने बीस फीसदी खाली पड़े चिकित्सा शिक्षक के पदों पर सवाल उठाया था। इस कारण 50 एमबीबीएस सीटों पर खतरा मंडराने लगा था। हालांकि इन शिक्षकों नियुक्ति आसान नहीं है। फिलहाल शासन प्रदेश के दूसरे मेडिकल कॉलेजों से चिकित्सा शिक्षकों को भेजने पर विचार कर रही है।

इसके अलावा अस्पताल में कैंसर की जांच के लिए लग रही कोबाल्ट मशीन को चलाने के लिए दो टेक्नीशियन पद भी स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही इस पर भर्ती की जाएगी, ताकि मशीन लगने के साथ ही जांच की सुविधा भी शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें