फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन सचदेवा के नाम रही कपिलवस्तु महोत्सव की चौथी रात, भावना संग गाकर लूट ली महफिल

Fri, 20 Dec 2019 10:47 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विपिन सचदेवा, भावना के नाम रही कपिलवस्तु महोत्सव की चौथी रात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपिलवस्तु महोत्सव की चौथी रात मुंबई के कलाकार विपिन सचदेवा के नाम रही। ‘ओल्ड इज गोल्ड’ की प्रस्तुति ने ऐसा समा बांधा कि दो घंटे का वक्त कब बीत गया पता ही नहीं चला। हर धुन पर लोग थिरकते रहे। ओ हरे दुपट्टे वाली... गीत ने ऐसा धमाल मचाया कि पूरा पंडाल तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन


कपिलवस्तु महोत्सव में सांस्कृतिक मंच विपिन सचदेवा ने लूट लिया। बदन पे सितारे लपेटे हुए ऐ जाना तमन्ना, किधर जा रही हो... गीत के बोल जब उनकी जुबां से निकले तो पंडाल में बैठे लोग थिरक उठे। युगल गीत में भावना ने विपिन सचदेवा का साथ दिया। इसके बाद छुप गए सारे नजारे ओए क्या बात हो गई, तूने काजल लगाया बरसात हो गई... गीत पर श्रोता झूम उठे।

फिल्म सनम बेवफा के गीत आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर, सबको मालूम है और सबको खबर हो गई...। इसके बाद ऐ मेरी महबूबा, महबूबा महबूबा, तूझे जाना है तो जा तेरी मर्जी मेरी क्या... गीत शुरू होते ही युवक अपने को झूमने से रोक नहीं पाए। इसके बाद परदा है परदा, परदे के पीछे परदानशीं है..., की दमदार प्रस्तुति हुई। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल, उनकी पत्नी स्नेहलता पाल, अभिषेक पाल, स्वाति पाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, उनकी पत्नी मनीषा, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी मायाराम शर्मा, एसडीएम उमेश चन्द्र निगम, सीओ दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें