फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम की 83वीं जयंती मनाई गई

Thu, 16 Mar 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बहुजन समाज पार्टी की ओर से बुधवार को पार्टी दफ्तर रावत पाठशाला तुर्कमानपुर पर कांशीराम की 83वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने लोगों के लिए सामाजिक न्याय की अगुवाई की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार भारती ने की। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामदरश विद्यार्थी मुख्यातिथि थे। उन्होंने कांशीराम के जीवन पर प्रकाश डाला। समारोह को मनोज कुमार, विश्वनाथ गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र भाष्कर, भीम स्वरूप, विक्की निषाद आदि मौजूद थे। उधर, मान्यवर कांशीराम स्मृति कल्याण परिषद की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर एकेडमी विकास नगर में कांशीराम की जयंती मनाई गई। यहां बसपा नेता अशोक कुमार श्रीवास्तव मुख्यातिथि थे। इस मौके पर प्रमोद सिंह, शिव प्रकाश, राजेश सिंह, अजीत गोपाल आदि ने कांशीराम के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें