फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल कर्तव्यो को न करें नजर अंदाज, सभी को करना चाहिए राष्ट्र ध्वज व राष्ट्रगान का सम्मान : कलराज

Fri, 29 Nov 2019 05:40 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
विज्ञापन
कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र ध्वज और राष्ट्रगीत का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि यहीं से हमारी राष्ट्रभक्ति जागृत होती है। ये बातें राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सेवरही में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। महामहिम ने कहा कि आज गांधी जी की 150 वी जयंती पर हम अपने राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। 
विज्ञापन


वर्तमान परिवेश में हम अपने अधिकार के प्रति जागरूक तो हैं लेकिन मूल कर्तव्यो को नजर अंदाज करते जा रहे हैं। जो सही नही है। इसलिए गांधी जी के विचारों को आत्मसात करके हमें अपने संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखनी पड़ेगी।

वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि विकास की सुगंध फैलाना सरकार की कोशिश है। हम वादा नहीं परिणाम में विश्वास रखते हैं। क्योकि इंसान और उनकी जरूरतों का समाधान करने वाली सरकार आज देश और प्रदेश के भीतर चल रही है। जिसकी प्राथमिकताओं में गरीब, किसान, नौजवान शामिल है।
विज्ञापन


आज प्रदेश का प्रत्येक नागरिक भय मुक्त वातावरण में सुकून के साथ रह रहा है। हमारी सरकार शहर के बराबर गांव को विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। जिसका रिजल्ट देवरिया संसदीय क्षेत्र के तमकुहीराज जैसे पिछड़े बाढ़ प्रभावित विधान सभा की चमचमाती सड़के और पुल हैं। यह सरकार जनकल्याण की भावना को लेकर बनी है। इसलिए जनभावनाओं का आदर करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें