फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद विजय कुमार के गांव पहुंच कैलाश खेर, पत्नी-पिता को दिया 5-5 लाख का चेक

Sun, 17 Feb 2019 05:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
कैलाश खैर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मशहूर सूफी गायक कैलाश खेर रविवार को पुलवामा हमले में शहीद विजय कुमार मौर्य के गांव छपिया जयदेव पहुंचे। घरवालों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और विजय कुमार की शहादत को नमन किया। उन्होंने शहीद की पत्नी विजयलक्ष्मी और पिता रमायन मौर्य को 5-5 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। करीब आधे घंटे परिजनों के बीच रहे कैलाश खेर ने शहीद को गीतों से श्रद्धांजलि दी। कहा कि विजय जैसे सपूतों पर हमें गर्व है। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

विज्ञापन


देवरिया महोत्सव में शामिल होने आए कैलाश खेर ने शनिवार की शाम अपने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। रविवार की दोपहर बाद वह सीधे शहीद विजय कुमार के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। दरवाजे पर रखी शहीद की प्रतिमा को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पिता और पत्नी से मिलकर अपनी ओर से 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया। उन्होंने पिता को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आपने ऐसा लाल पैदा किया, जो देश के काम आया। आपका बेटा मरा नहीं, अमर हुआ है। 

पत्नी विजयलक्ष्मी के आंसू पोंछते हुए कैलाश खेर ने धैर्य के साथ परिवार की जिम्मेदारी संभालने को प्रेरित किया। बच्ची का अच्छे ढंग से पालन पोषण करें। अच्छी शिक्षा और संस्कार दें। जो आपने कमा लिया, उसका कोई मोल नहीं। कहा कि मां का कर्ज सिर्फ सैनिक ही चुका पाता है। विजय देश के लिए बलिदान देकर अमर हो गए। वह धन्य हैं, जो उनका जीवन देश के काम आया। ऐसे वीर सपूतों को देश की जनता सलाम करती है। दोहे के माध्यम शहीद की पत्नी विजयलक्ष्मी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि गई-गई को जाने दे, रई-रई को थाम...। 'विजय की 'विजय हो विजय करा दो, पूरे गांव का उद्धार करा दो।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें