फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रही सराफा मंडी, धरना देकर जताया विरोध

Thu, 03 Mar 2016 01:12 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के तीन दिनों के बंदी के आह्वान पर बुधवार को सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बद रखीं और हिंदी बाजार में धरना दिया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए सराफा मंडल के अध्यक्ष शरद चंद्र अग्रहरि ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी पर लगाई गई एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी अगर वापस नहीं ली गई तो हम चुप नहीं बैठेंगे। अतुल सर्राफ ने कहा कि यह लड़ाई समस्त स्वर्णकार समाज की है। हम सब साथ मिलकर इस लड़ाई को लड़ेंगे और सरकार को हमारी मांगें माननी पड़ेंगी। राकेश वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है जब हम सभी एक साथ मिलकर आंदोलन करें। धरना सभा को महेश वर्मा और पीडी जैन ने भी संबोधित किया। इस दौरान व्यापारियों ने निर्णय लिया कि बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे सभी कारोबारी दुकानें बंद कर हिंदी बाजार में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


धरने में मदन वर्मा, दिनेश, महेंद्र अग्रहरि, सतीश बरनवाल, सुधीर जैन, अरुण बरनवाल, गणेश वर्मा, अभिजीत सर्राफ, अरविंद, सुधांशु, कृपा शंकर, अच्छेलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें