फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 26 Jul 2016 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
व‌िभागाध्यक्ष के ‌ख‌िलाफ जू‌न‌ियर डाॅक्‍टराें ने पाोस्‍टर ‌लगाए थे। - फोटो : file photo
विज्ञापन
सोशल एंड प्रिवेंटिव मेडिसिन (सीपीएम) विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह के खिलाफ कार्रवाई न होने पर जूनियर डॉक्टर कार्य बहिष्कार कर दिया है। इस बाबत डॉक्टरों ने मंगलवार को प्राचार्य से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग दोहराई।
विज्ञापन


जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि विभागाध्यक्ष निजी काम कराने में ज्यादा रुचि लेते हैं। क्लास के दौरान भी वह अपने कामों को करवाने के लिए भेज देते हैं। उनकी शिकायत पर प्राचार्य ने मई में ही जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी ने 18 जून को शिकायतकर्ताओं का बयान भी लिया। मगर दो महीने बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर जूनियर डॉक्टर नाराज हो गए।

उनका कहना है कि विभाग में न तो पढ़ाई का माहौल है और न ही काम का। इस वजह से क्लास के साथ ही कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। बता दें कि जूनियर डॉक्टरों ने विभागाध्यक्ष के खिलाफ विभाग में पोस्टर भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें