गोरखपुर से 10 अगस्त को मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन
गोरखपुर। मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने (02009/02010) मुंबई सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को एक फेरे में चलाने का निर्णय लिया है।
(02009) मुंबई सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल नौ अगस्त को मुंबई सीएसएमटी से सुबह 5.10 बजे चलकर दादर, कल्याण, ईगतपुरी, मनमाड, भुसावल, बुरहानपुर, इटारसी, भोपाल, दूसरे दिन झांसी, ऊरई, कानपुर स्टेशनों पर रुकते हुए लखनऊ (उत्तर रेलवे से), बाराबंकी, गोंडा, बस्ती से छूटकर गोरखपुर दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी। (02010) गोरखपुर-मुंबई सीएसएमटी स्पेशल गोरखपुर से 10 अगस्त को दोपहर 2.40 बजे चलेगी और दूसरे दिन मुंबई सीएसएमटी 5.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 24 कोच लगेंगे।