फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे में करीब 250 फरियादियों से मिले सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री का जनता दरबार बुधवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में लगा। सुबह सात बजे से आठ बजे के बीच मुख्यमंत्री योगी करीब 250 फरियादियों से मिले। उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने दर्शन पूजन के बाद मंदिर भ्रमण कर साफ सफाई की व्यवस्था देखी। गौशाला जाकर गायों का हाल जाना। इसके बाद हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। वहां किसी ने पुलिस तो किसी ने सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत की। सीएम ने भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान होगा। अधिकारियों को निर्देशित करते रहे कि जिस जिले का मामला हो वहां संपर्क कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के पहले दिन सीएम योगी ने कराया रुद्राभिषेक
गोरखपुर। गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ ने सावन के पहले दिन बुधवार को रुद्राभिषेक कराया। जनता दरबार में फरियादियों से मिलने के बाद वह अपने आवास के पास बने दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां रुद्राभिषेक की तैयारी पहले से की गई थी। आचार्य रामानुज, पंडित रोहित मिश्रा, डॉ. अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम चौबे के साथ संस्कृत विद्यालय के 11 छात्र भी रुद्राभिषेक के दौरान मौजूद थे। मंत्रोच्चार के बीच एक घंटे बाद रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। 9.45 पर सीएम मंदिर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें