फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ की अभिनव पहल ‘मां तुझे प्रणाम’ का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देशभक्ति की थीम पर झांकियों के साथ निकलेगी रैली
गोरखपुर। ‘अमर उजाला’ की अनूठी प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में 15 अगस्त 2019
को देशभक्ति की थीम पर झांकियों के साथ रैली निकाली जाएगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय
परिसर में सुबह 9 बजे सामूहिक राष्टगान होगा, फिर रैली निकलेगी। शहर के अलग-अलग
क्षेत्रों में घूमते हुए रैली रुस्तमपुर देवरिया बाईपास तिराहा स्थित अमर उजाला दफ्तर पहुंचेगी।
रैली में देशभक्ति के गाने बजेंगे और जगह-जगह उसका स्वागत होगा। देशभक्ति को प्रदर्शित करती
झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में इस तरह का भव्य कार्यक्रम
गोरखपुर में पहली बार होगा। स्कूल, कॉलेज, सामाजिक, सरकारी और गैर सरकारी संगठनों
की जो झांकियां श्रेष्ठ होंगी, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार की रकम 1 लाख रुपये है।
पहला पुरस्कार 51 हजार रुपये दिया जाएगा। दूसरा पुरस्कार 25 हजार और तीसरा पुरस्कार
11 हजार रुपये मिलेगा। सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
रैली का रूट
गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर, विश्वविद्यालय चौराहा, सिटी मॉल, गणेश चौराहा,
विजय सिनेमा, अलीनगर चौक, हुमायूंपुर ओवर ब्रिज, हड़हवा फाटक, बशारतपुर रामजनकीनगर
रोड, पूर्वांचल मेट्रो, एचएन सिंह चौक, असुरन चौराहा, काली मंदिर गोलघर, गणेश
चौराहा, इंदिराबाल बिहार चौक, शास्त्री चौक, प्रेस क्लब, बेतियाहाता चौक, फिराक
गोरखपुरी चौराहा, रुस्तमपुर ढाला से देवरिया बाईपास चौराहा।
-----------------------------------------
गोरखपुर-बस्ती मंडल में सबसे बड़ी पेंटिंग प्रतियोगिता
12 अगस्त को सभी स्कूलों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच पेंटिंग बनाएंगे विद्यार्थी
विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला की अभिनव पहल ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में 12 अगस्त को
गोरखपुर और बस्ती मंडल के सात जिलों में सबसे बड़ी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया
जाएगा। अलग-अलग बोर्ड के तीन वर्गों (कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12
तक) के विद्यार्थी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक देशभक्ति पर आधारित थीम पर पेंटिंग
बनाएंगे। पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को ऐसे पुरस्कार दिए जाएंगे, जो इससे पहले मंडल में किसी भी प्रतियोगिता में कभी नहीं दिए गए।
गोरखपुर के साथ ही देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में
पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें कक्षा एक से 12 तक के हर बोर्ड (यूपी, सीबीएसई,
सीआईएससीई) के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी ड्राइंग शीट पर पेंटिंग
बनाकर स्कूल में जमा कर देंगे, फिर स्कूल प्रबंधन के माध्यम से पेंटिंग अमर उजाला दफ्तर आएगी। अमर उजाला दफ्तर में ही निर्णायक मंडल के सदस्य एक-एक पेंटिंग को देखेंगे। साथ ही थीम सहित पेंटिंग की अन्य बारीकियों का अध्ययन करके विजेताओं के नाम का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें