आईजी मोहित अग्रवाल ने सोमवार की सुबह दिन में शहर में घूमकर जाम से निजात को की जा रही कोशिशों का जायजा लिया।
दोपहर 1:30 बजे आईजी मोहद्दीपुर पहुंचे, जहां एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, एसपी (ट्रैफिक) श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ कैंट अभय मिश्रा को मौजूद पाया। चौराहे के चौड़ीकरण कार्य की जानकारी लेने के साथ 50 मीटर के दायरे पार्किंग पर रोक सुनिश्चित कराने के लिए कहा।
इसके बाद वह पैडलेगंज, छात्रसंघ, अंबेडकर चौराहा भी पहुंचे। इससे पहले एसएसपी रामलाल वर्मा ने गोलघर, धर्मशाला और रेलवे स्टेशन रोड पर ट्रैफिक का हाल और पुलिस की मुस्तैदी चेक की। अलबत्ता दोपहर में ट्रैैफिक का दबाव बढ़ने पर सिविल लाइंस, गोलघर, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, बैंक रोड पर जाम की समस्या गहराई रही।