फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन दीवार को जेल अधिकारियों ने रुकवाया

Thu, 04 Feb 2016 09:48 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कौआवाग पुलिस चौकी के पास से असुरन जानी वाली रोड पर रेलवे की तरफ से दीवार का निर्माण करवाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जेल अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से जेल की जमीन पर दीवार का निर्माण करवाए जाने का कारण बताकर काम रुकवा दिया। इसके बाद रेलवे के इंजीनियर ने जेल अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

रेलवे की तरफ से दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। दीवार का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा के आवास के बगल में ठेकेदार की ओर से दीवार को आगे बनवाने के लिए नींव खुदवाई जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा और जेलर डॉ. राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदार से काम रुकवा दिया।
जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल की जमीन पर आगे की दीवार का निर्माण करवाया जा रहा है। काम रुकने के बाद रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तय हुआ कि पैमाइश करवाकर दीवार का निर्माण करवाया जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि जेल की जमीन जहां तक है उसका निशान बना हुआ है। ठेकेदार की ओर से जेल की जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था जिसे रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें