फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन’ लिखी गाड़ियों की चेकिंग होगी

Thu, 04 Feb 2016 09:38 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सरकारी और प्राइवेट गाड़ियों के नंबर प्लेट पर ‘उत्तर प्रदेश शासन’ लिखवाने वालों की अब खैर नहीं है। राज्य परिवहन अपीलीय प्राधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने परिवहन अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है कि ऐसी कितनी गाड़ियों का चालान किया गया है। सूत्रों के मुताबिक ऐसे नंबर प्लेट लिखी गाड़ियों का एक भी चालान नहीं हुआ है। ऐसे में परिवहन विभाग आनन-फानन में अभियान चलाने जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य परिवहन अपीलीय प्राधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने परिवहन अधिकारियों से 11 फरवरी तक ऐसी गाड़ियों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट मांगी जाने पर परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है। हकीकत में अब तक ऐसी किसी गाड़ी का चालान चेकिंग टीम ने नहीं किया है।
 आरटीओ प्रवर्तन डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि नंबर प्लेट पर गाड़ी के नंबर के अलावा और कुछ नहीं लिखा होना चाहिए। इसके लिए एआरटीओ प्रवर्तन को चेकिंग का निर्देश दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों की अपील की है कि अगर उनकी गाड़ी के नंबर प्लेट पर ‘उत्तर प्रदेश शासन’ है तो वह उसे हटवा लें।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने आदेश दिया था
हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि सरकारी या प्राइवेट गाड़ी के नंबर प्लेट पर कुछ भी नहीं लिखा होना चाहिए। नंबर प्लेट पर केवल नंबर लिखा रहना चाहिए। लेकिन हकीकत में नंबर प्लेट के ऊपर ‘उत्तर प्रदेश शासन’ के साथ साथ लोग अपना पद नाम लिखवा लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें