फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक मगहर में हाईवे पर रोके गए बड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे तक मगहर में हाईवे पर रोके गए बड़े वाहन
विज्ञापन

अयोध्या में संत समागम के मद्देनजर शाम सात से नौ बजे तक संचालन ठप रहा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मगहर के पास मंगलवार की शाम हाईवे पर बस्ती की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को पुलिस ने रोक दिया। इससे लंबी कतार लग गई। अचानक पुलिस की ओर से एक लेन पर बड़े वाहनों को रोक देने को लेकर लोग एक-दूसरे से जानकारी जुटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

इस बारे में जब एएसपी असित श्रीवास्तव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अयोध्या में संत समागम का कार्यक्रम था। इसमें 60 से 70 हजार की भीड़ जुटी थी। इसी वजह से सुरक्षा के लिहाज से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हाइवे पर मगहर से बस्ती की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को रोका गया था। शाम सात बजे से नौ तक बस्ती की ओर जाने वाले सिर्फ बड़े वाहन रोके गए थे। उसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का संचालन शुरू कराया गया। 15-20 मिनट बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई। इसके लिए हाइवे पर जगह-जगह पुलिस कर्मी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें