फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब खड़े टेंपो लगा रहे जाम

Thu, 21 Apr 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रुस्तमपुर चौराहे पर टेंपो की वजह से लगा जाम। - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े टेंपो से लगने वाले जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुलिस और परिवहन विभाग की तरफ से कार्रवाई न होने से टेंपो चालकों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


टेंपो चालकों ने खुद ही कई चौराहे और उसके आसपास स्टैंड बना रखा है। आलम यह है कि ठीक चौराहे पर टेंपो खड़ा कर सवारियां भरी जा रही हैं और पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र रुस्तमपुर में बेतरतीब खड़े टेंपो के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। चौराहे के मोड़ पर ही सवारियां भरी जाती हैं।

इससे निपटने के लिए वहां दो सिपाहियों की ड्यूटी जरूर लगाई गई है। इसके बाद भी बुधवार को पूरे दिन ही जाम लगा रहा। शाम के समय तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कभी कोई बड़ा अधिकारी उधर से गुजरता तो तो पुलिस वाले मुस्तैदी दिखाते हैं, लेकिन उनके जाते ही टेंपो चालकों की मनमानी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


वहीं, गोरक्ष पूर्वांचल आटो एसोसिएशन के अध्यक्ष जीके द्विवेदी का कहना है कि कई बार प्रशासन को स्टैंड से नंबर सिस्टम के आधार पर टेंपो चलवाने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर प्रशासन और परिवहन विभाग इसे गंभीरता से ले तो स्टैंड के अलावा कहीं से भी टेंपो में सवारी नहीं भरी जा सकेगी।

सड़क पर आड़े तिरछे खड़े टेंपो के कारण पूरे दिन जाम लगा रहता है। रास्ता न मिलने की वजह से ग्राहक भी दुकान पर नहीं आते। दो सालों से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन

रत्नेश्वर पटेल, रुस्तमपुर

शायद ही कभी ऐसा हुआ होगा कि रुस्तमपुर चौराहा और उसके आसपास जाम न लगा हो। एकदम चौराहे पर अवैध टेंपो स्टैंड बन गया है जो सबके लिए परेशानी का सबब है। 
आशीष कुमार, रुस्तमपुर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें