प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं।
22 अप्रैल को होने वाली राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर विशेष नजर रहेगी। इसके इस्तेमाल को लेकर सख्त पाबंदी का निर्देश बुधवार को केंद्राध्यक्षों की बैठक में समन्वय समिति की ओर से दिया गया।
प्रेक्षकों और केंद्राध्यक्षों के अलावा केंद्र पर कोई भी व्यक्ति मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेगा। केंद्रों से 500 मीटर के परिक्षेत्र में साइबर कैफे और फोटो कापी मशीनें भी परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगी। परीक्षा 41 केंद्रों पर होनी है।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में हुई बैठक में परीक्षा आयोजक लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। केंद्राध्यक्षों व पर्यवेक्षकों को बताया गया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराना होगा। 30 मिनट से ज्यादा विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी दशा में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बैठक में नोडल समन्वयक प्रो. चित्तरंजन मिश्र ने बल दिया कि निर्देश पुस्तिका में उल्लिखित निर्देशों का पालन अवश्य किया जाए जिससे परीक्षा में कोई असुविधा न हो।