फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : कार से टक्कर के बाद हादसे में मासूम बेटे की मौत, पिता घायल 

Sat, 26 Oct 2019 09:25 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर हनुमान मंदिर के निकट शनिवार को कार की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठे मासूम बेटे की जहां मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहे पिता घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए साथ ही खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस घायल पिता- पुत्र को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कुईकोल गांव निवासी विशुनदेव यादव पुत्र रामवृक्ष यादव शनिवार को घर से अपने दस वर्षीय बेटे अतुल यादव के साथ बाइक से कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में अपनी बहन के घर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर स्थित हनुमानमंदिर के पास से रसूलाबाद गांव जाने के लिए जैसे ही मुड़े वैसे ही गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 

जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। साथ ही कार भी पलटकर सड़क से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता- पुत्र को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेज दिया, जहां इलाज के दौरान बेटे अतुल यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मगहर चौकी इंचार्ज के एन शाही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें