भोजपुरी सिनेमा के उभरते हुए गायक सौरभ त्रिपाठी के भोजपुरी एलबम ‘योगी गोरखपुर क हव शान’ का लोकार्पण गोरखनाथ मंदिर में खुद सांसद आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद सांसद उन्होंने सौरभ को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह, रणंजय सिंह, अश्वनी प्रजापति, दुर्गेश बजाज, मंजीत, हरिकेश राम त्रिपाठी, राहुल मिश्रा, रंजीत गोरखपुरी आदि मौजूद थे।