फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास खड़ी बस और गाड़ियों में बम की सूचना से हड़कंप

Sat, 02 Apr 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पाकिस्तान: सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही बस में हुआ विस्फोट - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कैंट थाने के पास खड़ी बस और परिसर में रखी गाड़ियों में बम की सूचना से शुक्रवार की सुबह हड़कंप मच गया। इंटरनेट के जरिये चौरीचौरा के एसओ के सीयूजी नंबर पर फोन कर बम होने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन


बम स्क्वाड के साथ कैंट पुलिस ने भी छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। एहतियात के तौर पर दोपहर में थाने के साथ आसपास और कचहरी में भी चेकिंग कराई गई।

शुक्रवार की सुबह पांच बजे एसओ चौरीचौरा राधेश्याम राय के सीयूजी पर इंटरनेट से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि तुम सो रहे हो और कैंट थाने के पास खड़ी राय परिवहन की बस में हमने बम रख दिया है।

थाने के अंदर खड़ी गाड़ियों में भी बम रखा गया है। एसओ ने फोन पर मिली बम की जानकारी अधिकारियों के साथ ही कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह को दो। कंट्रोल रूम के बताने पर फायर बिग्रेड, डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच गई पर सुबह सात बजे तक चली छानबीन में कुछ नहीं मिला। बाद में एसओ खजनी के सीयूजी नंबर पर भी कॉल कर बम विस्फोट की सूचना दी गई। 
विज्ञापन


बस के साथ थाने में खड़ी गाड़ियों में बम की सूचना पर शुक्रवार की सुबह सघन जांच कराई गई। छानबीन में कुछ नहीं मिला। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही फोन करने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

- अभय कुमार मिश्रा, सीओ क्राइम ब्रांच


पहले मिली बम विस्फोट की झूठी सूचनाएं
28 मार्च : शहर में सीरियल ब्लास्ट होगा।
26 मार्च : गोरखनाथ मंदिर में बस विस्फोट होगा।
03 मार्च : गोरखपुर आने वाली जेट फ्लाइट को उड़ा दिया जाएगा।
02 मार्च : सिटी मॉल, रेलवे स्टेशन और नर्सिंग होम में बम रखा गया है।
03 फरवरी: मेयर का घर बम से उड़ाने की धमकी।
दिसंबर 2015: मंडुआडीह इंटरसिटी में बम की सूचना।
अगस्त 2015 : जीएम आफिस, रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें