फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को याद किया

Wed, 02 Nov 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चेतना तिराहे पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : rajesh
विज्ञापन

विज्ञापन
 पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला एवं महानगर कमेटी की ओर से चेतना तिराहा स्थित इंदिरा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने नमन किया। वहीं पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

जिलाध्यक्ष डॉ सैयद जमाल अहमद ने कहा कि अपने दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत बंग्लादेश का गठन कर इंदिरा जी ने पूरे विश्व में अपना दबदबा कायम किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कभी झुकना नहीं सीखा और देश का नाम विश्व में रोशन किया महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि ने कहा कि इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं को लेना होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर दिनेश चंद श्रीवास्तव, पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय, डॉ प्रदीप पांडेय, गोरखलाल श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, डॉ वजाहत करीम, डॉ सुरहिता करीम, मदन त्रिपाठी, पीएन भट्ट आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


मियां बाजार स्थित कैंप कार्यालयपर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तौकीर आलम की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी हुई। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया। गोष्ठी में उमेश खन्ना, मारकंडेय प्रसाद सिंह, मो रईस अली, रज्जाक अली, शंकर लाल गुप्ता, कुसुम पांडेय, फूल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें