फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमसफर एक्सप्रेस के चालक ने समय रहते रोक ली ट्रेन, टला बड़ा हादसा

Wed, 02 Oct 2019 12:46 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
रोकी गई हमसफर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुशीनगर से पनियहवा की तरफ जा रही हमसफर एक्सप्रेस बुधवार सुबह बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। चालक ने समय रहते ट्रेन को रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल बुधवार सुबह करीब आठ बजे गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के खड्डा और पनियहवा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक पेड़ गिर गया था, जिससे पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया था। 
विज्ञापन


घटना अहिरौली गांव के सामने रेलवे ट्रैक की है। पेड़ गिरने के कारण आसपास की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त होने से बची हमसफर एक्सप्रेस को वापस खड्डा स्टेशन लाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक खाली कराकर फिर से आवागमन चालू कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें