बांग्लादेश में आयोजित टी-20 एशिया कप के एक रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को मात दे दी। एक बार फिर विराट कोहली ने पाकिस्तान पर जीत की पटकथा लिखी। शुरुआती कुछ झटकों से उबरने के बाद एक छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी ने भारत को जीत दिला दी। पूरे मैच के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में लोग टीवी से चिपके रहे और भारत की जीत का जश्न मनाया।
कोहली की वजह से मिली जीत
जब 10 रन से भी कम में भारत के तीन विकेट गिर गए तो लगा कि कहीं भारत इस मैच को हार न जाए। इसके बाद विराट कोहली ने हर बार की तरह अपने खेल की बदौलत भारत के जीत के मुहाने तक ले जाए और कैप्टन कूल के साथ जीत दिला दी।
- रणजीत गुप्ता
गेंदबाजों की मेहनत को कोहली ने सफल बनाया
इस मैच में सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे गेंदबाजों ने काफी बेहतर शुरुआत की। 83 रन पर पाकिस्तान को समेट देने से बल्लेबाजों को आसान सा लक्ष्य मिला। शुरुआती झटके बाद जीत फिसलती नजर आ रही थी, लेकिन कोहली और धोनी ने जीत दिला दी।
- रामप्रीत यादव