फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई कल से
विज्ञापन

गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के एकेडमिक ब्लॉक का लोकार्पण सोमवार को होगा। लोकार्पण के साथ ही एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की कक्षाएं चलने लगेंगी। इस बार 50 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इन सबकी रिपोर्टिंग हो चुकी है।
एम्स की ओपीडी फरवरी 2019 से चल रही है। अब पठन-पाठन का काम शुरू होगा। निदेशक प्रो. संजीव मिश्र ने बताया कि सोमवार को सुबह 11.30 बजे एकेडमिक सेशन 2019-20 की शुरुआत की जाएगी। एकेडमिक भवन, लैब, लाइब्रेरी और हॉस्टल बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण भी होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई के साथ ही रिसर्च पर भी काम शुरू हो जाएगा। शैक्षिक सत्र 2020-21 से विद्यार्थियों की संख्या 100 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मभूषण डॉ. अंबरीश मित्तल बने अध्यक्ष
मेदांता हास्पिटल के चिकित्सक व पद्मभूषण डॉ. अंबरीष मित्तल को गोरखपुर एम्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह सोमवार को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। पहली बार गोरखपुर एम्स आ रहे हैं। निदेशक प्रो. संजीव मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष की तैनाती का आदेश आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें