फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरबेरा पुष्प का सर्वाधिक उत्पादन करने वाली किसान फूला देवी को प्रथम पुरस्कार

Tue, 24 Dec 2019 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
उद्यानिक कृषि करने वाली फूला देवी सम्मानित।
विज्ञापन
जिले में जरबेरा पुष्प का सर्वाधिक उत्पादन करने वाली किसान फूला देवी को किसान सम्मान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश ने प्रथम पुरस्कार से नवाजा। विभाग की ओर से सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक संजय सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और राजकीय उद्यान अधीक्षक बलजीत सिंह ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। आयकर आयुक्त पद से सेवानिवृत्त डॉ. रामसमुझ की पत्नी फूला देवी को उनकी सफलता पर देर शाम तक बधाइयां मिलती रहीं।
विज्ञापन


डॉ. रामसमुझ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो संकल्प लिया है उसे पॉली हाउस में खेती कर आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। एक पॉली हाउस के निर्माण में तीस लाख रुपये तक का खर्च आता है। उद्यान विभाग के सहयोग से पॉली हाउस बनवाने में पंद्रह लाख रुपये अनुदान का प्रावधान है। फूला देवी ने जिले में पहला पॉली हाउस लगाया है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर जिले के करीब बीस किसान पॉली हाउस लगाने की तैयारी कर रहे हैं। परंपरागत खेती की जगह उद्यानिक कृषि किसानों को अतिरिक्त आय देने का बेहतर विकल्प है।

उन्होंने बताया कि कृषि और उद्यान विभाग में सीमांत एवं अनुसूचित जाति के किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें 35 से 75 प्रतिशत तक अनुदान मिलता है। किसानों से अपील की कि उन्नत खेती के लिए आगे आएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में विधायक पिपराइच महेंद्र सिंह, विधायक खजनी संत प्रसाद सहित कृषि विभाग के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें