फर्टिलाजर का निरिक्षण करते कमिश्नर, डीएम, आईजी, डीआईजी व अन्य ।
- फोटो : mahesh kumar
22 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के गोरखपुर दौरे की तैयारियों को लेकर कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने फर्टिलाइजर परिसर का निरीक्षण किया। मंच निर्माण, सभा स्थल और पार्किंग स्थल के लिए स्थान चिन्हित किए गए। वहीं जिला प्रशासन की ओर से पीएमओ को गन्ना शोध संस्थान परिसर में एम्स स्थापित करने संबंधी एनओसी भेज दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर के दौरे पर आ रहे हैं। सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण करेंगे। यहां संतों को संबोधित करेंगे उसके बाद वह फर्टिलाइजर जाएंगे। जहां पर नए खाद कारखाने का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद वह एम्स का शिलान्यास भी वहीं से करेंगे। कार्यक्रम तय होने के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। उसी की तैयारी को लेकर कमिश्नर के साथ, आई जी, डीआईजी, डीएम, एसएसपी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, एसडीएम सदर सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी साथ मौके पर पहुंचे थे।
डीएम ओएन सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का पूरा शेड्यूल तय हो जाएगा। वहीं एम्स को गन्ना शोध संस्थान परिसर में स्थापित करने संबंधी एनओसी भेज दी गई है।