गोरखपुर। कुशीनगर की हाटा कोतवाली पुलिस की हिरासत के बाद गोरखपुर के बाल संप्रेक्षण गृह लाए गए 13 साल के छात्र सिद्धांत की मौत के मामले राज्य मानवाधिकार आयोग की तरफ से शुरू हुई पूछताछ की चिट्ठी डीएम दफ्तर तक पहुंच गई है।
आयोग की तरफ से पूछा गया है कि बाइक चोरी की घटना कब हुई, छात्र को कब हिरासत में लिया गया, उसका चालान कब किया गया और उसके चोट लगने की क्या वजह रही। राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से इस आशय का पत्र डीजीपी, प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार को भी जारी किया जा चुका है। इनसे भी 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।