फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 कमरों में लगा हॉस्टल प्रशासन का ताला

Thu, 18 Aug 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
हास्‍टल के कमरे से सामान ‌न‌िकालते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लंबी कवायद के बाद आखिरकार गोरखपुर यूनिवर्सिटी को हॉस्टल खाली कराने के लिए पुलिस और प्रशासन का साथ मिल गया और इसी के साथ यूनिवर्सिटी के संतकबीर हॉस्टल को अवैध कब्जे से भी मुक्ति मिल गई। बुधवार को पूरी तैयारी के साथ जिला व यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 59 कमरे खाली करा लिए गए और उनमें हॉस्टल प्रशासन का ताला जड़ दिया गया।
विज्ञापन


59 कमरों में वे नौ कमरे भी शामिल हैं, जिन पर अवैध कब्जे के खिलाफ हॉस्टल प्रशासन ने पिछले दिनों कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उधर कमरा नंबर 92 ओर 93 में अवैध ढंग से रह रहे युवकों ने हॉस्टल खाली कराने की सुगबुहाट के बीच कार्रवाई से पहले ही कमरा छोड़ दिया। योजना के मुताबिक बुधवार को दिन में दो बजे एसपी सिटी हेमराज मीणा, सिटी मैजिस्ट्रेट ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ कैंट अभय मिश्रा, कबीर छात्रावास के वार्डेन प्रो. संजय बैजल और अधीक्षक डॉ. एके दीक्षित सौ से अधिक पुलिस बल के साथ हॉस्टल पहुंचे।

इसके बाद शुरू हुई अवैध चिह्नित कमरों के एक-एक कर ताला तोड़ने और उनमें रखे सामानों को जब्त करने की प्रक्रिया। खाली कराए गए कमरों में तमाम युवकों के कपड़े, बिस्तर और किताबें आदि मिली हैं। दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान हॉस्टल परिसर में खासी हलचल देखी गई। हॉस्टल प्रशासन के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई अवैध हॉस्टलर्स मंगलवार की रात और बुधवार तड़के भी हॉस्टल से भाग गए। ऐसे मेें कार्रवाई के दौरान किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। बगैर अनुमति ताला खुला तो कार्रवाई : अधीक्षक संतकबीर हॉस्टल में कमरा खाली कराने की कार्रवाई के बाद अब 67 कमरों में वैध छात्र रह रहे हैं। ये सभी छात्र नवीनीकरण के दायरे में आते हैं। हॉस्टल अधीक्षक डॉ. एके दीक्षित ने बताया कि 59 कमरों में ताला लगा दिया गया है, जल्द ही इन्हें भी अर्ह छात्रों को आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अब एक भी कमरे का ताला बगैर अनुमति खोला गया तो अराजक तत्वों को चिह्नित करके नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
हॉस्टल के लिए आवेदन 22 तक हॉस्टल खाली कराने के बाद नए आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए 22 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। रजिस्ट्रार अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि सभी छात्रावासों में नवीनीकरण एवं नये आवंटन के लिए 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें