फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरों के लिए सात दिन की बंदिश

Thu, 12 Jan 2017 12:40 AM IST
शिवम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चुनाव के चलते रद्द की गई छुट्टियों ने दूल्हा बनने जा रहे पुलिसकर्मियों की परेशानी बढ़ा दी है। छुट्टी का आवेदन करने वालों को ऊपर का आदेश बताते हुए पहले तो इन्कार किया जा रहा है, पर जब शादी का कार्ड सामने आ रहा है तो अफसर भी पशोपेश में पड़ जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर एक हफ्ते की छुट्टी की संस्तुति दे रहे हैं। ऐसे में सात फेरों के लिए सात दिन की बंदिश से सेहरा सजाने जा रहे पुलिसवाले परेशान हैं कि इतने कम दिनों में आखिरकार वह तैयारी कैसे करें?
विज्ञापन


चुनाव के दौरान आम लोगों के लिए शादी के अन्य आयोजनों पर परमीशन का पहरा तो है ही, पुलिस वालों की शहनाई की सारी तैयारी ही बेरंग सी हो गई है। चुनावी ड्यूटी की जिम्मेदारी के चलते उन्हें छुट्टी नहीं मिल पा रही है और वह आवेदन लेकर चुनाव के नोडल अफसर बनाए गए एसपी ग्रामीण के दफ्तर में गुहार लगा रहे हैं। अफसर अपने सीनियरों के आदेशों का हवाला दे रहे हैं तो छुट्टी मांग रहे पुलिसकर्मियों के लिए सात दिनों में तैयारियां पूरी कर पाना आसान नहीं है। अब तक ऐसे 15 पुलिसकर्मी छुट्टी के लिए आवेदन कर चुके हैं, जिनके कंधों पर या तो घर में होने वाली शादी की जिम्मेदारी है या फिर उन्हें खुद ही सेहरा सजाना है। अब अफसर भी पशोपेश में हैं कि वह छुट्टी दें या फिर चुनाव में इनकी ड्यूटी तय करें। पहले से ही फोर्स की कमी होने की वजह से यह परेशानी और बढ़ गई है।

एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी का कहना है कि पुलिसकर्मियों की छुट्टी के आवेदनों पर विचार कर बीच का रास्ता निकाला जा रहा है, ताकि चुनाव भी प्रभावित न होने पाए और उनकी शादी भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें