फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 12 से
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर शहर को पहली बार राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उसकी तैयारी शुरू हो गई है। 12-17 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर सांसद रवि किशन शुक्ला करेंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 मंडल की टीमें शामिल होंगी। सभी टीमों के ठहरने की व्यवस्था स्पोर्ट्स कॉलेज में की गई है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों में कई राष्ट्रीय स्तर तक के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक यूपी हॉकी ओर से ही रखे जाएंगे। जिले को राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिताओं की मेजबानी तो कई बार मिली है। मगर पहली बार सीनियर हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ, आगरा, वाराणसी, आजमगढ़, कानपुर, बस्ती, देवीपाटन, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, गोरखपुर, बांदा, बरेली, मेरठ, अयोध्या, झांसी, अलीगढ़ और मिर्जापुर की टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें