फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने के डर से हाईस्कूल की छात्रा ने लगाई आग, बोर्ड की परीक्षा में खराब हो गया था पेपर

Fri, 05 Apr 2019 09:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदवा में हाईस्कूल की छात्रा ने फेल होने के डर से आग लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों के मुताबिक उसका पेपर खराब हो गया था। इसे लेकर वह कुछ दिनों से परेशान थी। शुक्रवार की दोपहर उसने घर में रखा मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली।

विज्ञापन


ग्राम बरगदवा लाला टोला निवासी गुंजा गुप्ता (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। इस वर्ष उसने बोर्ड की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर ठीक न होने से वह परेशान चल रही थी। उसका भाई गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करता है। शुक्रवार को वह घर में अकेली थी। मां विंद्रावती गांव में दुकान पर बैठी थीं। पिता नर्वदा कहीं बाहर गए थे। दोपहर के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद कर उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उडे़लकर आग लगा ली। 

पता चलने पर पड़ोसियों ने तत्काल थाने पर सूचना दी। सीओ सदर देवेंद्र कुमार सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, चौकी इंचार्ज परतावल विकास यादव मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें