फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी के सामने आए बच्चे को बचाने में घायल हुए हेड कांस्टेबल की मौत

Tue, 03 Dec 2019 10:11 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर गोधवल के पास गड्ढे में गिरने से हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए परतावल सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान शाम सात बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जैनुल आबदीन सिद्दीकी 50 सम्मन तामिल कराकर आ रहे थे। गोधवल गांव के पास अचानक एक लड़का उनके स्कूटी के सामने आ गया। बच्चे को बचाने के चक्कर में वह गड्ढे में गिर गए। जिससे उनके सीने में गंभीर चोट लग गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गई। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह खाडे छपरा थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया के रहने वाले थे। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है। उनके गांव परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें