फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत से निकला चादर-गागर का जुलूस

Tue, 02 Aug 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
हजरत बाबा मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमां के सालाना उर्स पर सजा मजार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नार्मल स्थित हजरत बाबा मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमां के सालाना उर्स के दूसरे दिन मंगलवार को  अकीदतमंदों ने बाबा को चादर पेश की और चादर व गागर का जुलूस निकाला। रात में कव्वाली हुई जिसमें कलाकारों ने धर्म, मजहब पर वार करते हुए इंसानियत का संदेश दिया।
विज्ञापन


दरगाह पर सबसे पहले फज्र की नमाज के बाद कुरानखानी हुई। मगरिब की नमाज के वक्त तुर्कमानपुर से सरकारी चादर व गागर का जुलूस निकला जो तुर्कमानुपर, हाल्सीगंज, मिर्जापुर, साहबगंज, खूनीपुर, नखास चौक, रेती चौक, घंटाघर, पांडेयहाता, नार्मल स्कूल होते हुए बाबा के आस्ताने पर पहुंचा, जहां पर अकीदतमंदों ने बाबा को चादर पेश की। घोड़ा, बघ्घी, बैंड बाजे व शहनाई की धुन पर बढ़ रहा जुलूस कई चैराहों पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

इस दौरान दरगाह के अध्यक्ष इकरार अहमद, सैयद मोहतसिम कबीर, मौलाना मकसूद आलम, सैयद शहाब, मोहम्मद अली, शमसीर अहमद शेरू, तौकीर किक्कू वहाज, अहमद हसन, सैयद सदफ, रमजान आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


कव्वाली का हुआ जबरदस्त मुकाबला
देर रात तक चली कव्वाली के दौरान कव्वालों में जमकर मुकाबला हुआ। दिल्ली से आए आमिल आरिफ  साबरी व उनके साथियों ने ‘हिंदू ही बुरा है ना मुसलमान बुरा है, आ जाए बुराई पे तो इंसान बुरा है’ कव्वाली पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद बदायूं के कव्वाल जुनेद सुल्तानी ने ‘ऐसा तो कोई हीरा खजाने में नहीं है, जैसा है मेरा पीर जमाने में नहीं है’ पेशकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन


आज के कार्यक्रम
सुबह 10 बजे : कुल शरीफ
दोपहर 1.30 बजे प्रसाद वितरण
रात 10 बजे : कव्वाली का मुकाबला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें