फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पेज के लिए - डीआरआई

विज्ञापन
लखनऊ एयरपोट पर डीआईआर टीम ने पकड़ा गया सोना।
विज्ञापन
हवाला कारोबार में गोरखपुर के आठ गिरफ्तार, जेल भेजे गए
विज्ञापन

गोरखपुर/लखनऊ। डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) गोरखपुर और लखनऊ की टीम ने शनिवार को हवाला कारोबार से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इनके पास से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद करके सीज कर दी गई है। जबकि 1.1 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।
डीआरआई लखनऊ के सूत्रों के मुताबिक विभाग की गोरखपुर की टीम ने शनिवार को बैंकाक से सोने की तस्करी कर भारत के सराफा कारोबारियों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। डीआरआई के अफसरों ने शहर से आशीष गुप्ता और जयनारायन मधेसिया को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन दोनों के पास से हवाला कारोबार के जरिए लाई गई 25 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की गई। साथ ही 1.1 किलो सोना (कीमत लगभग 40 लाख रुपये) बरामद करके जब्त कर लिया गया। इससे पहले गोरखपुर और लखनऊ डीआरआई की टीम ने अमौसी एयरपोर्ट पर छापा मारकर हवाला कारोबार से जुड़े गिरोह के हरकेश मधेसिया, अभिषेक मधेसिया, आशीष निगम, नीरज गुप्ता, शिवकुमार और मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। सरगना के पास से 1.2 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद कर उसे सीज कर दिया गया। विदेशी मुद्रा और सोना अटैची के निचले हिस्से में छिपाया गया था। सरगना की निशानदेही पर ही लखनऊ से पांच और लोगों को गिरफ्तार करके लखनऊ जेल भेजा गया। डीआरआई के मुताबिक कारोबार से जुड़े सभी आरोपी गोरखपुर के रहने वाले हैं। इस गिरोह की जड़ें गोरखपुर और बस्ती मंडल के सात जिलों में फैली हैं। सूत्रों की माने तो गिरफ्तार लोगों को शहर के कुछ बड़े स्वर्ण कारोबारियों का संरक्षण प्राप्त है। जल्द ही उनको चिन्हित करके पूछताछ की जाएगी। सभी पर कस्टम चोरी कर तस्करी का मामला चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

34 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
डीआरआई ने 34 किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नेपाल से एक कार से सोनौली आए, फिर लखनऊ गए। लखनऊ डीआरआई के सूत्रों के मुताबिक सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें