फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य ठप कर अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 24 Jan 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
न्यायिक कार्य से विरत रहकर वकीलों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
बार कौंसिल आफ  यूपी के आह्वान पर जिले के अधिवक्ताओं ने सूबे की खराब कानून व्यवस्था का विरोध जताया। न्यायिक कार्य ठप कर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

14 जनवरी को चंदौली के अधिवक्ता जय नरायन सिंह और उनके पुत्र की हत्या और अधिवक्ताओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों को लेकर बार कौंसिल ने सोमवार को विरोध दिवस मनाने का आह्वान किया था। उसी क्रम में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु पांडेय और मंत्री प्रियानंद सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

इसमें मृत अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने, हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी सहित अन्य कई मांगें शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल में संजय पति त्रिपाठी, केके तिवारी, राहुल तिवारी, विपिन बिहारी तिवारी,  रत्नेश्वर शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, वेद शुक्ला, शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव, रत्नाकर सिंह, सरदार दलजीत सिंह, धीरेंद्र कुमार द्विवेदी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें