फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया : युवा ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Sun, 13 Jan 2019 08:44 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
gun
विज्ञापन

देवरिया के लार थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश गांव के युवा प्रधान सुनील यादव की रविवार की शाम बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। नगर के छपरा मोड़ पर सरेआम हुई दुस्साहसिक वारदात से सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश चनुकी घाट की ओर फरार हो गए। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


लार सीएचसी में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन डीएम-एसपी को बुलाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने शव सौंपने से इनकार कर दिया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। देर शाम तक फोर्स जमी हुई थी। थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश गांव के प्रधान सुनील यादव (38) रविवार की शाम नगर के छपरा मोड़ पर अपने मकान में बैठा हुआ था। बताते हैं कि इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और कमरे में पहुंचकर सुनील को लक्ष्य करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

गोली सुनील के गर्दन, चेहरे व सीने पर लगी। अचानक गोली चलने की आवाज सुन लोग सहम गए। घटनास्थल की ओर लोगों को आता देख बदमाश असलहा चमकाते हुए चनुकी घाट की ओर फरार हो गए। खून से लथपथ प्रधान को लोगों ने लार सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में शव ढकने के लिए चादर नहीं मिलने पर उग्र लोगों ने हंगामा भी किया। परिजनों के मुताबिक सुनील का कई लोगों से प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश थी। इसे लेकर पूर्व में कई बार मारपीट हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना के पीछे इसी विवाद को कारण माना जा रहा है। सुनील गांव का बीडीसी सदस्य भी रह चुका था। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। वह हमलावरों की गिरफ्तारी और डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। लोगों का गुस्सा देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। रात साढ़े सात बजे तक शव सीएचसी में ही पड़ा था। इस बाबत एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश लग रही है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें